हरियाणा कांग्रेस वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल अभियाना शुरु करेगी:हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पार्टी प्रभारी संजय दत्त ने दी जानकारी

हरियाणा कांग्रेस वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल अभियाना शुरु करेगी:हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पार्टी प्रभारी संजय दत्त ने दी जानकारी

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के विरोध में हरियाणा में 3 नवंबर को वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान शुरु करेगी। इसको लेकर जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चंडीगढ़ में 2 नववंर को एक प्रैस में संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया कि ये आवाज रामलीला मैदान से उठी। लोकतंत्र बचाने की यह आवाज हरियाणा के गांव गांव, गली-गली और बूथ-बूथ तक पहुंचेंगी। कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष को केवल और सभाओं तक सीमित नहीं रखेगी बल्कि इस व्यापक जनभागीदारी वाले जनआंदोलन का रूप देगी। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि 3 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रदेश भर में तीसरे चरण के अंतर्गत वोट बचाओ देश बचाओ चौपाला अभियान चलाएगी। इस देशव्यापकी अभियान का आरंभ 3 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विधानसभा क्षेत्र लाडवा से किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उसके सवैंधानिक मताधिकार के प्रति जागरुक करना, मतदाता सूचियों की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को चीफ इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर किया ताकि मनमर्जी का चीफ इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त (सीईसी) किया जा सके और अपनी मर्जी से गलत काम करवाए जा सके। ये कोई आपसी टकराव नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत यह प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस के जरिए भारतीय जनता पार्टी अपनी पॉलिटिक्स आगे बढ़ा रही है। जब भी प्रधानमंत्री को डर लगता है वह तुरंत पुलिस को आगे कर देते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *