पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली:ग्रेटर नोएडा में परिवार के 3 सदस्य गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली:ग्रेटर नोएडा में परिवार के 3 सदस्य गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

ग्रेटर नोएडा के दादरी में पड़ोसी को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची। 25 अक्टूबर की रात उसके बेटे, साले और भतीजे ने घर में घुसकर उस पर गोली चलाई। इसके बाद पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घर में लगे CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों की पड़ताल की। इसमें साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। सोमवार को डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, दो कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बाइक और DVR बरामद किया है। मामूली कहासुनी के बाद रची साजिश मामला दादरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, हरेन्द्र नागर की पड़ोसी विकास सैन से मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद हरेन्द्र ने विकास को झूठे मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई। 25 अक्टूबर की रात हरेन्द्र का साला अतुल भाटी और भतीजा प्रतीक उर्फ कलुआ उसके घर पहुंचे। दोनों ने घर में लगे CCTV कैमरे के सामने हरेन्द्र पर गोली चलाई। इसके बाद हरेन्द्र ने पड़ोसी विकास सैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। बिसाहड़ा अंडरपास के पास से गिरफ्तारी पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों की पड़ताल में मामला संदिग्ध मिला। इसके बाद पुलिस ने हरेन्द्र नागर के बेटे अभिषेक नागर, साले अतुल भाटी और भतीजे प्रतीक उर्फ कलुआ को बिसाहड़ा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। छह लोग थे साजिश में शामिल पुलिस के अनुसार, पूरी साजिश में छह लोग शामिल थे। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी तीन की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक DVR बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अतुल भाटी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाकी आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *