जेवर देखने पहुंची महिला, 200 ग्राम सोना लेकर भागी:दुकानदार को डिजाइन दिखाने के लिए अंदर भेजा, 28 लाख के जेवर लेकर फरार हुई

जेवर देखने पहुंची महिला, 200 ग्राम सोना लेकर भागी:दुकानदार को डिजाइन दिखाने के लिए अंदर भेजा, 28 लाख के जेवर लेकर फरार हुई

नर्मदापुरम के सराफा बाजार में एक ज्वेलर्स शॉप से महिला 28 लाख रुपए का 200 ग्राम सोना लेकर फरार हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है। महिला मुंह पर कपड़ा बांधकर ज्वेलर्स शॉप पर जेवर खरीदने आई थी। दुकानदार महिला को देवर दिखाने लगा। महिला ने और डिजाइन दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार डिजाइन लेने अंदर गया नकाबपोश महिला ने बाहर से कुंडी लगा दी। फिर काउंटर पर रखे सोने के जेवर उठाकर फरार हो गई। पूरी घटना का CCTV भी सामने आया है। घटना सराफा बाजार में राज ज्वेलर्स की है। हरे रंग की साड़ी में करीब 25 साल की एक युवती मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान पर पहुंची थी। उसने अपनी चालाकी से दुकानदार को झांसे में लिया। फिर करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच कर रही है। नाराज सराफा व्यापारियों ने एसपी से की शिकायत घटना के बाद से पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। दुकान पर आई महिला के फुटेज भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी किए हैं। शहर हुई चोरी की घटना के बाद सराफा व्यापारी नाराज हैं। सभी इक्ट्ठा होकर थाने पहुंचे। फिर एसपी ऑफिस भी शिकायत करने पहुंचे। कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया राज ज्वेलर्स शॉप पर एक महिला संदिग्ध दिख रही है। जिसकी तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *