लखनऊ में 7 महीने से नहीं बुलाया सदन:सपा पार्षद ने मेयर को लिखा लेटर, बोले समस्या से जूझ रही जनता

लखनऊ में 7 महीने से नहीं बुलाया सदन:सपा पार्षद ने मेयर को लिखा लेटर, बोले समस्या से जूझ रही जनता

नगर निगम का सदन पिछले 7 महीने से नहीं बुलाए जाने पर पार्षदों में नाराजगी है। वार्ड 69 जगदीश चंद्र बोस के सपा पार्षद सैयद यावर हुसैन रेशू ने इसको लेकर महापौर को पत्र लिखा है। पार्षद ने कहा कि 15 अप्रैल 2026 से अभी तक करीब 7 महीने बीत चुके हैं। सदन नहीं बुलाया गया है। शहर की जनता इस समय सफाई, मार्ग प्रकाश, सीवर, कूड़ा, पेयजल और सिविल कार्य जैसी समस्याओं से जूझ रही है। आखिर किन कारणों से सदन नहीं बुलाया जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने महापौर से मांग की है कि शहर की समस्याओं को देखते हुए जल्द से जल्द सदन बुलाया जाए ताकि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके। इस दौरान पत्र को महापौर कार्यालय भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *