एटा में शिक्षकों की आवश्यक बैठक:अरविंद कुमार यादव बोले- शिक्षकों से काम लेने के साथ सुविधाएं भी दे सरकार

एटा में शिक्षकों की आवश्यक बैठक:अरविंद कुमार यादव बोले- शिक्षकों से काम लेने के साथ सुविधाएं भी दे सरकार

एटा में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की आवश्यक बैठक एमजीएम इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों ने एकजुट होकर 12 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को दीपावली से पहले प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग उठाई। संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों से विभिन्न प्रकार के कार्य करा रही है, लेकिन सुविधाओं के मामले में उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष की सेवा पूरी होने पर प्रोन्नत वेतनमान मिलना चाहिए। इन दिनों शिक्षकों को जनगणना कार्य का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ऐसे में उनकी मांग पूरी कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले प्रोन्नत वेतनमान मिलने से शिक्षक बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। बैठक में प्रेम शंकर शुक्ला, दोजी राम, दिवाकर, बृजेश कुमार, रामकुमार पाठक, हीरालाल कुशवाहा, राजेश भगत, उमेश शुक्ला और अमित गौतम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *