चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने जीप को धक्का लगाया:कौशांबी में बंद हुई पुलिस की गाड़ी, ग्रामीणों ने भी की मदद

चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने जीप को धक्का लगाया:कौशांबी में बंद हुई पुलिस की गाड़ी, ग्रामीणों ने भी की मदद

कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में शाहजादपुर चौकी की पुलिस जीप को धक्का लगाते वर्दीधारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाकायदा चौकी इंचार्ज और उनके साथ तैनात सिपाही सरकारी जीप को सड़क पर धक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की गाड़ी को अचानक बंद पड़ी देखकर स्थानीय ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आए और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर जीप को स्टार्ट कराने के लिए धक्का लगाते नजर आए। पुलिस बेड़े की तैयारियों की खुली पोल यह वीडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है और सरकारी वाहनों की खस्ताहाली तथा उनके रखरखाव को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। आम जनता का कहना है कि अगर गश्त और पेट्रोलिंग के लिए तैनात पुलिस की गाड़ियां इस तरह बीच सड़क पर हांफने लगेंगी, तो किसी गंभीर अपराध या आपात स्थिति के समय पुलिसकर्मी घटनास्थल पर समय से कैसे पहुंचेंगे। खराबी की वजह पर पुलिस अधिकारियों साधी चुप्पी पुलिस जीप बीच रास्ते में खराब कैसे हुई और इसके रख-रखाव में लापरवाही का कौन जिम्मेदार है, इस पर फिलहाल उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गाड़ियों की मरम्मत और बजट को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर चर्चाएं गर्म हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *