Akash Anand Rally Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सौराणा में बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभा को सिर्फ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी मानना काफी नहीं होगा। इसके पीछे सहारनपुर की उस पुरानी राजनीतिक जमीन को दोबारा हासिल करने की भी बड़ी कोशिश छिपी है जहां से कभी बसपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी बेहद मजबूत पहचान बनाई थी। आपको बता दें कि यह वही सहारनपुर जिला है जहां की हरौड़ा विधानसभा सीट से बसपा सुप्रीमो मायावती खुद दो बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। इसी सीट से विधायक रहते हुए उन्होंने पहली बार प्रदेश की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली थी।
खबर अपडेट की जा रही है…

