UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन, जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड

UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन, जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड

UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका दे दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने समय पर फीस जमा करके फॉर्म भरा था, वे अब अपने आवेदन पत्र में दर्ज गलतियों को सुधार सकते हैं। संशोधन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 की (रात 11:50 मिनट तक) आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।

UGC NET Dec 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा से जुड़े सभी प्रमुख कार्यक्रमों का शेड्यूल नीचे दिया गया है:

विवरण जरूरी तारीख
करेक्शन विंडो शुरू होने की तारीख 02 नवंबर, 2026
फॉर्म सुधार की अंतिम समय सीमा 04 नवंबर, 2026 (रात 11:50 बजे तक)
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तारीख 23 नवंबर, 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 07 दिसंबर, 2026
परीक्षा की तारीखें 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर, 2026

किन जानकारियों में बदलाव संभव है और किनमें नहीं

एनटीए ने इस बार करेक्शन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट नियम जारी किए हैं। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि फॉर्म के सभी फील्ड्स में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है। अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में केवल अपना नाम, पिता का नाम या माता के नाम में से किसी एक विवरण में ही सुधार कर सकते हैं। वहीं मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, परमानेंट और प्रेजेंट एड्रेस, पहले से अपलोड की गई फोटो और सिग्नेचर में किसी भी तरह का बदलाव करने की इजाजत नहीं होगी। इसलिए अभ्यर्थी केवल स्वीकृत जानकारी को ही अपनी 10वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट के आधार पर सही करें।

UGC NET Admit Card 2026 एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों को इसे NTA की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम भी NTA की ओर से जारी किया जाएगा। इसके जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने विषय की परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी देख सकेंगे।

UGC NET Exam City 2026 एग्जाम सेंटर वाले शहर की जानकारी कब मिलेगी?

NTA के कार्यक्रम के हिसाब से अभ्यर्थियों को 23 नवंबर, 2026 को परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी दी जाएगी। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए यात्रा और ठहरने की योजना बनाने में मदद मिलेगी। अक्सर उम्मीदवार सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं। अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग हैं। सिटी स्लिप में केवल उस शहर का नाम होता है जहां आपकी परीक्षा होनी है। इसमें एग्जाम सेंटर का नाम या उसका पता दर्ज नहीं होता है। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 4-5 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसमें एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर जैसी जरूरी सूचनाएं शामिल होती हैं।

UGC NET 2026 Correction Window एप्लीकेशन फॉर्म में ऐसे करें सुधार

  1. सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध UGC NET Dec 2026 एप्लीकेशन करेक्शन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  4. डैशबोर्ड में दिए गए एडिट एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का चयन करें।
  5. नाम या माता-पिता के नाम में जो भी गलती है, उसे सावधानीपूर्वक सही दर्ज करें।
  6. दर्ज किए गए सभी विवरणों की दोबारा जांच करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  7. भविष्य की जरूरत के लिए संशोधित कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

इस लिंक पर क्लिक करें – UGC NET 2026 Correction Window Direct Link

UGC NET December 2026 Official Website अपडेट कहां देखें?

फॉर्म में करेक्शन के लिए 4 नवंबर की रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें। सर्वर पर ट्रैफिक बढ़ने से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें। साइबर कैफे से सुधार कराते समय स्क्रीन पर स्पेलिंग की जांच खुद कर लें, क्योंकि इस तय तारीख के बाद विवरण में संशोधन का कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *