नेशनल हाईवे पर ऑटो पलटने से आशा कार्यकर्ता की मौत:ड्राइवर समेत एक महिला गंभीर घायल, मरीज को देखकर लौट रही थी

नेशनल हाईवे पर ऑटो पलटने से आशा कार्यकर्ता की मौत:ड्राइवर समेत एक महिला गंभीर घायल, मरीज को देखकर लौट रही थी

मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र में सोमवार को एनएच-227 पर टेंपो पलट गया। हादसे में आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी (35) की मौत हो गई। टेंपो चालक और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा चन्नीपुर–लौकहा मुख्य मार्ग पर हुआ। सुनीता देवी लौकही अस्पताल में आशा कार्यकर्ता थीं। घायलों को इलाज के लिए भेजा वह ड्यूटी के दौरान खुटौना अस्पताल से एक मरीज को देखकर टेंपो से लौकही अस्पताल लौट रही थीं। इसी दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सुनीता देवी लौकही थाना क्षेत्र के महादेवा गांव की रहने वाली थीं। वह रमन राय की पत्नी थीं। सूचना मिलने पर लौकहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। मामले में कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार और एसआई विकेश कुमार, कुंदन कुमार तथा कृष्णा कुमार ने बताया कि ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 पीए 1644 है। घायल चालक का प्राथमिक इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सुनीता देवी के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक, आशा कार्यकर्ता के मानदेय से ही परिवार का खर्च चलता था। मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र में सोमवार को एनएच-227 पर टेंपो पलट गया। हादसे में आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी (35) की मौत हो गई। टेंपो चालक और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा चन्नीपुर–लौकहा मुख्य मार्ग पर हुआ। सुनीता देवी लौकही अस्पताल में आशा कार्यकर्ता थीं। घायलों को इलाज के लिए भेजा वह ड्यूटी के दौरान खुटौना अस्पताल से एक मरीज को देखकर टेंपो से लौकही अस्पताल लौट रही थीं। इसी दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सुनीता देवी लौकही थाना क्षेत्र के महादेवा गांव की रहने वाली थीं। वह रमन राय की पत्नी थीं। सूचना मिलने पर लौकहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। मामले में कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार और एसआई विकेश कुमार, कुंदन कुमार तथा कृष्णा कुमार ने बताया कि ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 पीए 1644 है। घायल चालक का प्राथमिक इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सुनीता देवी के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक, आशा कार्यकर्ता के मानदेय से ही परिवार का खर्च चलता था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *