लखीमपुर में लखीमपुर-महाकालगंज मार्ग पर शिवाला तिराहे के पास तेज रफ्तार मोरंग लदे डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार के चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में 2 साल के मासूम अभ्यांश, उसकी मां मोहिनी और खुशबू की मौत हो गई, जबकि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले बेहजम CHC और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

