कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला,एंजियोप्लास्टी के बाद मौत:श्रीराम केयर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा;बेटी बोली-लापरवाही से गई जान, प्रबंधन ने नकारे आरोप

कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला,एंजियोप्लास्टी के बाद मौत:श्रीराम केयर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा;बेटी बोली-लापरवाही से गई जान, प्रबंधन ने नकारे आरोप

बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में रविवार को एक महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि महिला कान में दर्द का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके हार्ट में ब्लॉकेज बताया। इसके बाद पहले एंजियोग्राफी और फिर एंजियोप्लास्टी की गई। इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल, सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? मस्तूरी के ठाकुरदेवा रहने वाले परिजनों के मुताबिक, सुखम बाई साहू के कान में दर्द था। इलाज के लिए उन्हें श्रीराम केयर हॉस्पिटल लाया गया। यहां से उन्हें कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार ने जांच के बाद हार्ट में ब्लॉकेज होने की बात कही। इसके बाद एंजियोग्राफी कर एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी। परिजनों का कहना है कि सुखम बाई को वापस श्रीराम केयर हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉ. अभिषेक कुमार ने एंजियोप्लास्टी की। इसके बाद इलाज के दौरान सुखम बाई की मौत हो गई। बेटी बोली- इलाज में लापरवाही से गई मां की जान सुखम बाई की बेटी संगीता साहू ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे मां को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संगीता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी डॉक्टरों, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की भी मांग की है। अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोपों से किया इनकार दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों की ओर से लगाए गए लापरवाही के आरोपों को गलत बताया है। प्रबंधन का कहना है कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई। हालांकि, महिला की मौत के कारणों और इलाज की पूरी प्रक्रिया को लेकर अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। ……………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत: परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद आरक्षक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते मरीज की तबीयत खराब हुई। विरोध और हंगामा को देखते हुए पुलिस ने बीच-बचाव किया। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *