मोहनगढ़ में पकड़ा हरे पेड़ों की कटाई का नेटवर्क:वन विभाग ने ट्रक-हाइड्रा पकड़े; सफेदे की लकड़ी पंजाब भेजने की तैयारी, 3 गिरफ्तार

मोहनगढ़ में पकड़ा हरे पेड़ों की कटाई का नेटवर्क:वन विभाग ने ट्रक-हाइड्रा पकड़े; सफेदे की लकड़ी पंजाब भेजने की तैयारी, 3 गिरफ्तार

जैसलमेर जिले के नहरी क्षेत्र मोहनगढ़ में हरे पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी के परिवहन का मामला सामने आया है। वन विभाग ने बीती रात मिली सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए मौके से 12 चक्का ट्रक और हाइड्रा मशीन जब्त की है। ट्रक में सफेदे की लकड़ी भरी हुई थी, जिसे आरोपी हनुमानगढ़ ले जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ से यह लकड़ी पंजाब भेजी जाती थी। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को पकड़ा है। उप वन संरक्षक देवेंद्रसिंह भाटी को रात करीब 11 बजे मोहनगढ़ रेंज में पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर कार्रवाई की। वन विभाग की कार्रवाई, रात 11 बजे मिली थी सूचना नहरी क्षेत्र मोहनगढ़ में हरे पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ी के परिवहन के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक और हाइड्रा मशीन जब्त की है। मौके से सफेदे की लकड़ी भी बरामद की गई। विभाग की टीम ने तीन लोगों को पकड़कर मामले की जांच शुरू की है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पेड़ों की कटाई और लकड़ी के परिवहन से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। उप वन संरक्षक (इंगांनप स्टेज-द्वितीय) जैसलमेर देवेंद्रसिंह भाटी को मोहनगढ़ रेंज में हरे पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिली। सूचना पर डीसीएफ के निर्देशन में सहायक वन संरक्षक ताजेंद्र कुमार ग्रोवर और क्षेत्रीय वन अधिकारी हनुमान बेनीवाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम को मौके पर सफेदे के पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ी का परिवहन किए जाने की जानकारी मिली। लकड़ी 12 चक्का ट्रक में भरी हुई थी। इसके साथ ही लकड़ी की लोडिंग और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हाइड्रा मशीन भी मौके पर मिली। वन विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। हनुमानगढ़ से पंजाब भेजी जाती थी लकड़ी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी मोहनगढ़ क्षेत्र में सफेदे के पेड़ काटकर उनकी लकड़ी ट्रक में भरकर हनुमानगढ़ ले जा रहे थे। वहां से लकड़ी पंजाब भेजी जाती थी। इस परिवहन के पीछे जुड़े लोगों और लकड़ी की सप्लाई के नेटवर्क को लेकर जांच की जा रही है। तीन लोगों को पकड़ा कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने सुभाष और मनोहरलाल पुत्र देदाराम मेघवाल निवासी आइन्ता तथा महावीर पुत्र पृथ्वीराज जाट निवासी रावल मंडी को पकड़ा है। विभाग की ओर से जब्त लकड़ी, ट्रक और हाइड्रा मशीन के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *