पॉक्सो कानून की जानकारी देकर बच्चों को किया जागरूक

पॉक्सो कानून की जानकारी देकर बच्चों को किया जागरूक

पूर्णिया | जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन-बोलो, बताओ, बचाओ अभियान के तहत बच्चों की व्यक्तिगत सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान, व्यक्तिगत सीमाओं, निजता और आत्मसम्मान के महत्व की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ वक्ता रवि कुमार एवं मो. आफताब राजा ने बच्चों को समझाया कि किसी भी असहज या अनुचित परिस्थिति में चुप रहने के बजाय निडर होकर अपनी बात कहें और तुरंत अभिभावकों या शिक्षकों को जानकारी दें। उन्होंने पॉक्सो कानून के तहत बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पूर्णिया | जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन-बोलो, बताओ, बचाओ अभियान के तहत बच्चों की व्यक्तिगत सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान, व्यक्तिगत सीमाओं, निजता और आत्मसम्मान के महत्व की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ वक्ता रवि कुमार एवं मो. आफताब राजा ने बच्चों को समझाया कि किसी भी असहज या अनुचित परिस्थिति में चुप रहने के बजाय निडर होकर अपनी बात कहें और तुरंत अभिभावकों या शिक्षकों को जानकारी दें। उन्होंने पॉक्सो कानून के तहत बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *