डीडवाना के मल्लाबासनी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
स्कूली की प्रिंसिपल ममता डूडी ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। रैली गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी। विद्यार्थियों ने जागरूकता से जुड़ी तख्तियां लेकर नारे लगाए। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलाई गई। मतदाता जागरूकता पर लघु नाटिका भी पेश की गई।
कार्यक्रम में शिक्षक दलीप कुमार शर्मा, अरबाज खान, पीथाराम भास्कर, मोहम्मद तालीम, प्रमिला कुमारी चौधरी और तुलसी तेतरवाल ने भी मतदान की जरूरत पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाने के साथ हुआ।

