युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला:बस्ती में पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है

युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला:बस्ती में पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है

बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बडेरिया बुजुर्ग गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे घर के अंदर 32 वर्षीय आशीष का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव निवासी आशीष (32) पुत्र रंजीत के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *