बाजार में बूम… रवि पुष्य नक्षत्र पर सोना-चांदी से वाहन तक की खरीदी, ऑटोमोबाइल सेक्टर में 10 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

बाजार में बूम… रवि पुष्य नक्षत्र पर सोना-चांदी से वाहन तक की खरीदी, ऑटोमोबाइल सेक्टर में 10 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

शुभ खरीदी के लिए पुष्य नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस बार एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। मां शीतला संस्कृत पाठशाला के आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में किया गया अनुष्ठान ,जप, तप, ध्यान, दान और हवन अक्षय पुण्य प्रदान करता है। नया व्यापार, दुकान, या किसी शुभारंभ करने के लिए यह समय श्रेष्ठ है। संपत्ति, वाहन, आभूषण सोना चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना बहुत शुभ होता है।

करोड़ों के व्यापार की संभावना

इस बार पुष्य नक्षत्र रविवार को होने से रवि पुष्य नक्षत्र में हर खरीदी शुभ रहेगी। पुष्य नक्षत्र के लिए बाजार भी सज गया है। दो दिन में करोड़ों का व्यापार बाजार में होने की संभावना है। दीपावली पर्व के लिए बाजार सजने लगे हैं। दीपावली के पूर्व इस रविवार को पुष्य नक्षत्र में शुभ मुहूर्त पर खरीदी होगी। पुष्य नक्षत्र पर खरीदी करना शुभ माना जाता है, जिसके चलते बाजार में अभी से बूम होने लगी है। पहले पुष्य नक्षत्र पर बहीखाते खरीदने का चलन था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में दो-पहिया, चार पहिया वाहन, ज्वेलरी, बर्तन, प्लाट आदि खरीदने का चलन बढ़ा है।

पुष्य नक्षत्र से दिवाली तक रहेगी बूम

पुष्य नक्षत्र पर सराफा, ऑटो मोबाइल और रियल एस्टेट्स में भी अच्छी बूम रहने की संभावना है। पुष्य नक्षत्र से लेकर दीपावली तक सराफा बाजार में खासी रौनक रहेगी। आगामी दिनों में देवउठनी ग्यारस से मांगलिक कार्य भी आरंभ हो रहे है। जिसकी खरीदी भी पुष्य नक्षत्र, धनतेरस से शुरू हो जाती है। जिसके चलते सराफा में खरीदी की बूम रहेगी।

ऑटो मोबाइल में 10 करोड़ का होगा व्यापार

पुष्य नक्षत्र से धनतेरस तक ऑटो मोबाइल में करीब 10 करोड़ रुपए के व्यापार होने की संभावना है। सभी प्रमुख बाइक शो-रूम पर शुभ मुहूर्त में खरीदी के लिए वाहनों की बुकिंग भी आरंभ हो गई है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक बाइक का भी इस बार मार्केट अच्छा दिख रहा है। सबसे ज्यादा मांग इलेक्ट्रिॉनिक्स स्कूटर की है। सभी प्रकार की करीब एक हजार बाइक पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर उठेगी। चार पहिया वाहनों के साथ खेती के लिए वरदान कहलाने वाले ट्रैक्टर्स की बुकिंग भी अच्छी हो रही है।

पुष्य नक्षत्र (पुख नक्षत्र)

1 नवम्बर सुबह 06.50 से
2 नवम्बर की सुबह 04.31 बजे तक

खरीदारी के शुभ मुहूर्त

सुबह 9.26 से 10.50 लाभ
सुबह 10.50 से 12.14 अमृत
दोपहर 01.38 से 03.02 शुभ
सांय 05.51 से 07.27 शुभ
रात्रि 07.27 से 09.03 अमृत
सुबह 11.51 से दोप. 12.36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *