सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कुर्थीडीहा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिवार के लोगों से मारपीट हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कुर्थीडीहा निवासी इंद्रा पत्नी परमेश्वर चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे रास्ते के विवाद को लेकर गांव के सुनील चौधरी, योगेंद्र, शिवानंद और शिवप्रकाश ने उनसे मारपीट शुरू की।
इंद्रा का आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। इंद्रा ने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद 31 अक्टूबर को मिश्रौलिया थाने में चारों नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुभाष यादव को सौंपी गई है।

