रास्ते के विवाद में परिवार के चार लोगों से मारपीट:सिद्धार्थनगर में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमले का आरोप, 4 पर FIR

रास्ते के विवाद में परिवार के चार लोगों से मारपीट:सिद्धार्थनगर में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमले का आरोप, 4 पर FIR

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कुर्थीडीहा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिवार के लोगों से मारपीट हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कुर्थीडीहा निवासी इंद्रा पत्नी परमेश्वर चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे रास्ते के विवाद को लेकर गांव के सुनील चौधरी, योगेंद्र, शिवानंद और शिवप्रकाश ने उनसे मारपीट शुरू की।
इंद्रा का आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। इंद्रा ने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद 31 अक्टूबर को मिश्रौलिया थाने में चारों नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुभाष यादव को सौंपी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *