भाजपा 2 नवंबर को जबलपुर में पदयात्रा निकालेगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे। पदयात्रा गोल बाजार से शुरू होकर मालवीय चौक और गंजीपुरा कमानिया से होते हुए वापस गोल बाजार पहुंचेगी। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कुछ ताकतें देश की संवैधानिक संस्थाओं का मजाक बना रही हैं और उन्हें खिलवाड़ समझ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह संविधान का विरोध है। संविधान की प्रति लेकर घूमने से कुछ नहीं होता मंत्री सिंह ने कहा कि सिर्फ संविधान की प्रति लेकर घूमने से कुछ नहीं होता। देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और संविधान में आस्था रखने वाले लोग इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के जरिए संस्कारधानी की धरती से संदेश दिया जाएगा कि इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिंह ने यह भी कहा कि देश में कांग्रेस के नेतृत्व में अराजकता फैल रही है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का मजाक बनाने वाली ताकतों को जवाब दिया जाएगा। मंत्री ने की पदयात्रा की समीक्षा पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए राकेश सिंह, भाजपा के अन्य नेता, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और अधिकारी यात्रा शुरू होने की जगह पहुंचे। सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पदयात्रा में शामिल होने के चलते प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

