इस साल कम पड़ेगी ठंड, नवंबर में दिन गर्म रहेंगे:अर्नब के असर से दिल्ली-पंजाब में कोहरा; ओडिशा-आंध्र में बारिश का अलर्ट

इस साल कम पड़ेगी ठंड, नवंबर में दिन गर्म रहेंगे:अर्नब के असर से दिल्ली-पंजाब में कोहरा; ओडिशा-आंध्र में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल देश में सर्दी कम पड़ेगी। यानी दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। मतलब दोपहर में धूप तेज लगेगी, नवंबर वाली गुलाबी ठंड का अहसास नहीं होगा।
इसके उलट रात में दो तरह की स्थिति रहेगी। यह सब इसलिए होगा क्योंकि प्रशांत महासागर के बीचो-बीच समुंदर का पानी बहुत ज्यादा गर्म हो गया है। IMD के मॉडल के मुताबिक नवंबर-दिसंबर तक यही तेज अलनीनो रहेगा। क्योंकि अलनीनो हवा के पैटर्न को बदल देता है, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं को रोक देता है। इसलिए अक्टूबर ही 1901 के बाद सबसे गर्म रहा, इस दौरान 32.43°C तापमान दर्ज हुआ। IMD के अनुसार, अक्टूबर के लिए सामान्य मासिक औसत अधिकतम तापमान 31.37 डिग्री होता है। इधर, अर्नब तूफान का असर अब भी जारी है। उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों दिल्ली-पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में बादल छाए रहे, तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं ओडिशा, आंध्र प्रदेश में रविवार को भी बारिश का यलो अलर्ट है। दूसरे तूफान की मौजूदा स्थिति सैटेलाइट मैप में देखें… पूरे देश में आज के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट… 2 नवंबर 3 नवंबर देश के मौसम की तस्वीरें… देश के प्रमुख शहरों में आज का तापमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *