श्रीलंका ने पाकिस्तान को 326 रन का टारगेट दिया:ट्राई सीरीज फाइनल में मेंडिस का शतक, पाकिस्तान के 4 बॉलर्स ने 2-2 विकेट लिए

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 326 रन का टारगेट दिया:ट्राई सीरीज फाइनल में मेंडिस का शतक, पाकिस्तान के 4 बॉलर्स ने 2-2 विकेट लिए

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में 50 ओवर में 8 विकेट पर 325 रन बनाए हैं। टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए 326 रन का टारगेट दिया है। कामिंदु मेंडिस ने 128 गेंदों पर 131 रन की पारी खेली। उनके अलावा पवन रथनायके ने 65 गेंदों पर 77 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी हुई। कामिंदु मेंडिस ने 131 रन बनाए कामिंदु मेंडिस ने अपनी पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने 107 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अविष्का फर्नांडो ने भी 49 गेंदों पर 38 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। कप्तान कुसल मेंडिस 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कामिंदु और पवन रथनायके ने पारी संभाली। रथनायके ने 8 चौके की मदद से 77 रन बनाए। आखिरी 10 ओवर में गिरे 6 विकेट श्रीलंका ने आखिरी 10 ओवर में 87 रन बनाए, लेकिन इस दौरान टीम ने 6 विकेट गंवा दिए। दासुन शनाका ने 9 गेंदों पर 17 रन बनाए। सहान अराचिगे ने 12 गेंदों पर 15 रन का योगदान दिया। महीश तीक्षणा 9 और असिथा फर्नांडो 6 रन बनाकर नाबाद रहे। 4 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, सलमान आगा और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट हासिल किए। शाहीन ने 10 ओवर में 50 रन दिए, जबकि हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 60 रन खर्च किए। नसीम शाह सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 80 रन दिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: फखर जमान, माज सदाकत, बाबर आजम, साद बेग, सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ और नसीम शाह। श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका, जनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *