गंगा में गिरने वाले 163 नालों की टैपिंग होगी:मिर्जापुर में डीएम ने निर्देश दिए, कहा- समय पर काम पूरा करें

गंगा में गिरने वाले 163 नालों की टैपिंग होगी:मिर्जापुर में डीएम ने निर्देश दिए, कहा- समय पर काम पूरा करें

मिर्जापुर में अब पौधरोपण के आंकड़े देने भर से काम नहीं चलेगा। प्रशासन को यह भी बताना होगा कि लगाए गए पौधों में कितने जीवित बचे हैं। वहीं, गंगा और अन्य जलस्रोतों में गिरने वाले 163 नालों की टैपिंग के काम की भी निगरानी की जाएगी। शहर से लेकर गांवों तक बंदरों के कारण होने वाली परेशानियों पर भी प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। 163 नालों की टैपिंग समय से पूरी कराने के निर्देश शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यावरण संरक्षण और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने पर चर्चा हुई। डीएम ने जिले में गंगा और अन्य जलस्रोतों में गिरने वाले 163 नालों की टैपिंग का काम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन नालों की टैपिंग हो चुकी है, उनकी नियमित निगरानी भी की जाए, ताकि प्रदूषित पानी नदियों में न पहुंचे। घाटों की साफ-सफाई और गंगा संरक्षण के कार्यों में सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया। बंदरों की समस्या पर कार्रवाई के निर्देश बैठक में बंदरों के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार सिंह, एडीएम भू-राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *