गयाजी के बाराचट्टी में तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार को साइकिल सवार अधेड़ को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार ट्रक के नीचे जा गिरा और पहिया उसके ऊपर से क्रॉस कर गया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे उतर गया। शव ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया था। शव को तर्क से निकालने के लिए पुलिस को मौके पर क्रेन बुलानी पड़ी। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बाराचट्टी की ओर से डोभी की ओर जा रहा था साइकिल सवार हादसा बाराचट्टी थाना क्षेत्र में NH-19 पर तेतरिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, अधेड़ व्यक्ति साइकिल से बाराचट्टी की ओर से डोभी जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक से टक्कर लगते ही साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। ट्रक के नीचे फंसा था शव, क्रेन से हटाया गया वाहन हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बाराचट्टी थाने की पुलिस पहुंची। ट्रक के नीचे शव बुरी तरह फंसा होने के कारण उसे निकालना मुश्किल हो रहा था। काफी प्रयास के बाद क्रेन मंगवाई गई। क्रेन की मदद से ट्रक को उठाकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और जरूरी प्रक्रिया के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी पहुंचाया। मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बाराचट्टी थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने शनिवार बताया कि NH-19 पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मृतक की पहचान कराने का सभी प्रयास किए जा रहे है। गयाजी के बाराचट्टी में तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार को साइकिल सवार अधेड़ को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार ट्रक के नीचे जा गिरा और पहिया उसके ऊपर से क्रॉस कर गया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे उतर गया। शव ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया था। शव को तर्क से निकालने के लिए पुलिस को मौके पर क्रेन बुलानी पड़ी। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बाराचट्टी की ओर से डोभी की ओर जा रहा था साइकिल सवार हादसा बाराचट्टी थाना क्षेत्र में NH-19 पर तेतरिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, अधेड़ व्यक्ति साइकिल से बाराचट्टी की ओर से डोभी जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक से टक्कर लगते ही साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। ट्रक के नीचे फंसा था शव, क्रेन से हटाया गया वाहन हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बाराचट्टी थाने की पुलिस पहुंची। ट्रक के नीचे शव बुरी तरह फंसा होने के कारण उसे निकालना मुश्किल हो रहा था। काफी प्रयास के बाद क्रेन मंगवाई गई। क्रेन की मदद से ट्रक को उठाकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और जरूरी प्रक्रिया के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी पहुंचाया। मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बाराचट्टी थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने शनिवार बताया कि NH-19 पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मृतक की पहचान कराने का सभी प्रयास किए जा रहे है।

