किशनगंज के सदर अस्पताल में युवती को कथित तौर पर कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहन को बाहर निकालने की बात कहने पर उसके भाई से मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीन लिया गया। बहन को रूम में बंद करने को लेकर विवाद शहर के मोतीबाग चौक निवासी हर्ष कुमार चौहान शनिवार को अपनी बहन को स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। थाने में दिए आवेदन के मुताबिक, राजवीर गुप्ता ने उनकी बहन का हाथ पकड़कर उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। हर्ष कुमार का आरोप है कि उन्होंने इसका विरोध किया और बहन को कमरे से बाहर निकालने को कहा। इसके बाद राजवीर गुप्ता ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। 20-25 युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट की अस्पताल परिसर में 20 से 25 युवक जुट गए और उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट की। इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। हर्ष कुमार ने किशनगंज थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा कि घटना के बाद सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी को इसकी जानकारी दी गई। सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपितों पर कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें डांट-फटकार कर छोड़ दिया गया। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर भी इससे सवाल खड़े हो रहे हैं। हर्ष कुमार चौहान ने किशनगंज थानाध्यक्ष से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही घटना को लेकर एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ वन खुसरू सिराज,सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर सदर थाना में पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दिया है। किशनगंज के सदर अस्पताल में युवती को कथित तौर पर कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहन को बाहर निकालने की बात कहने पर उसके भाई से मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीन लिया गया। बहन को रूम में बंद करने को लेकर विवाद शहर के मोतीबाग चौक निवासी हर्ष कुमार चौहान शनिवार को अपनी बहन को स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। थाने में दिए आवेदन के मुताबिक, राजवीर गुप्ता ने उनकी बहन का हाथ पकड़कर उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। हर्ष कुमार का आरोप है कि उन्होंने इसका विरोध किया और बहन को कमरे से बाहर निकालने को कहा। इसके बाद राजवीर गुप्ता ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। 20-25 युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट की अस्पताल परिसर में 20 से 25 युवक जुट गए और उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट की। इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। हर्ष कुमार ने किशनगंज थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा कि घटना के बाद सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी को इसकी जानकारी दी गई। सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपितों पर कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें डांट-फटकार कर छोड़ दिया गया। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर भी इससे सवाल खड़े हो रहे हैं। हर्ष कुमार चौहान ने किशनगंज थानाध्यक्ष से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही घटना को लेकर एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ वन खुसरू सिराज,सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर सदर थाना में पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दिया है।

