जरूरत की खबर- इस दिवाली कम बजट में सजाएं घर:पुरानी चीजों से घर को दें नया फेस्टिव लुक, इंटीरियर डिजाइनर से जानें आसान टिप्स

जरूरत की खबर- इस दिवाली कम बजट में सजाएं घर:पुरानी चीजों से घर को दें नया फेस्टिव लुक, इंटीरियर डिजाइनर से जानें आसान टिप्स

दिवाली पर घर सजाने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक डेकोरेटिव आइटम मिलते हैं, लेकिन इन्हें खरीदने में अच्छा-खासा पैसा खर्च हो जाता है। ऐसे में सवाल है कि कम खर्च में घर को खूबसूरत और फेस्टिव लुक कैसे दिया जाए? इसके लिए घर में रखे पुराने दुपट्टे, दीये, कांच की बोतलें और झालरें भी सजावट के काम आ सकती हैं। थोड़ी क्रिएटिविटी से इन्हें नया लुक देकर घर के अलग-अलग कोनों को आकर्षक बनाया जा सकता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे कि कम बजट में घर को फेस्टिव लुक कैसे दें। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- दिपांशी जोशी, सीनियर इंटीरियर डिजाइनर, आइरिस स्टूडियोज, बेंगलुरू सवाल- घर सजाने से पहले बजट और जरूरतें कैसे तय करें? जवाब- कम बजट में घर सजाने के लिए सबसे पहले तय करें कि कितना खर्च करना है और घर के किस हिस्से को सजाने से सबसे ज्यादा बदलाव दिखेगा। पूरा घर एक साथ सजाने की बजाय मुख्य दरवाजे, लिविंग रूम और पूजा की जगह को प्रिऑरिटी दें। बजट तय करें पुरानी चीजें रीयूज करें सिर्फ जरूरी सामान खरीदें गैरजरूरी सजावटी चीजें खरीदने की बजाय मौजूदा सामान को नए तरीके से इस्तेमाल करें। सवाल- अगर खरीदारी का बजट ही न हो तो घर को नया लुक कैसे दें? जवाब- घर में मौजूद चीजों को थोड़े क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करके बिना पैसे खर्च किए भी फेस्टिव लुक दिया जा सकता है। पुराने दुपट्टे से सजाएं टेबल दीयों से बनाएं सेंटर पीस कांच की बोतल को बनाएं फूलदान पुरानी झालरों को सही जगह लगाएं कुशन कवर बदलकर रंग जोड़ें सवाल- घर की दीवारों को बिना पेंट कराए फेस्टिव लुक कैसे दें? जवाब- घर में पहले से मौजूद चीजों की मदद से भी दीवारों को सजा सकते हैं। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- फोटो फ्रेम की नई अरेंजमेंट करें दुपट्टे से बनाएं बैकड्रॉप पुरानी सजावटी प्लेटें लगाएं पेपर डेकोरेशन बनाएं सवाल- पुराने पर्दे, चादर और दुपट्टे से सजावट कैसे करें और कलर थीम कैसे चुनें? जवाब- पहले कमरे में मौजूद पर्दों, सोफे और दीवारों के रंग देखें। फिर उनसे मेल खाते दो या तीन रंग चुनें। पारंपरिक लुक सॉफ्ट लुक मेज की सजावट कुशन और पर्दे सवाल- बिना महंगी लाइटिंग खरीदे घर में फेस्टिव माहौल कैसे बनाएं? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- घर के प्रवेश द्वार, पूजा की जगह और डाइनिंग टेबल को कम खर्च में कैसे सजाएं? जवाब- घर में मौजूद चीजों को व्यवस्थित तरीके से इस्तेमाल करें। प्रवेश द्वार पूजा की जगह डाइनिंग टेबल पुरानी ट्रे और जार सवाल- पुराने कांच के जार, बोतल और ट्रे से सजावट कैसे करें? जवाब- दिवाली की सजावट के लिए खाली जार, कांच की बोतलें और पुरानी ट्रे को फेंकने की बजाय उनसे सुंदर डेकोर पीस बना सकते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- अब आइए इसे बनाने का तरीका समझते हैं- रंगीन जार लैंटर्न बनाएं ध्यान दें: खुली लौ वाला दीया जार के अंदर न रखें। बोतल को बनाएं डिजाइनर फूलदान पुरानी ट्रे को दें फेस्टिव लुक जार से हैंगिंग डेकोर बनाएं पुराने जार पर बनाएं रंगीन डिजाइन बचे हुए फूलों से बनाएं फ्लोटिंग फ्लावर डेकोर पुरानी चूड़ियों से बनाएं डेकोरेटिव कैंडल होल्डर दिवाली की सजावट में हर खाली जगह भरना जरूरी नहीं है। एक फोकल पॉइंट, दो-तीन मेल खाते रंग और सही रोशनी पूरे घर को ज्यादा प्रीमियम दिखा सकती हैं। सवाल- क्या रंगोली बनाने के लिए महंगे रंग और स्टेंसिल खरीदना जरूरी है? जवाब- नहीं, छोटी और सरल रंगोली भी सुंदर दिख सकती है। इसके लिए घर में उपलब्ध सामग्री इस्तेमाल कर सकते हैं। सवाल- छोटी बालकनी या घर के किसी कोने को फेस्टिव लुक कैसे दें? जवाब- छोटी जगह को सजाने के लिए फर्श पर ज्यादा सामान रखने की बजाय उपलब्ध जगह का सही इस्तेमाल करें। सवाल- घर सजाते समय किन गलतियों से बचें, ताकि बजट न बिगड़े? जवाब- सजावट में कई बार छोटी-छोटी खरीदारी से खर्च बढ़ जाता है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें- …………………………… ग्राफिक- महेंद्र वर्मा ……………………………… यह खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- दिवाली का बजट कैसे बनाएं:त्योहार मनाने और बोनस खर्च करने से पहले जरूरी है प्लानिंग, फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह दिवाली पर सैलरी, बोनस और बचत का बड़ा हिस्सा त्योहार की तैयारियों में खर्च हो जाता है। खरीदारी के दौरान छोटे-छोटे खर्च ज्यादा नहीं लगते, लेकिन त्योहार खत्म होते ही स्कूल फीस, राशन, बिजली बिल और EMI जैसे जरूरी भुगतान सामने आ जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *