पटना नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें 84 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक में डोर-टू-डोर कचरा उठाव और साफ-सफाई के लिए एजेंसी चयन के लिए रूपरेखा पर चर्चा हुई है। 4 साल के लिए एजेंसी के माध्यम से काम करने को लेकर स्वीकृति दी गई है। पटना नगर निगम को हर साल एजेंसी के माध्यम से काम कराने पर 24 करोड़ रुपए से अधिक की बचत होगी और कचरा प्रबंधन मजबूत होगा। मेयर सीता साहू ने बताया कि दिवाली-छठ के अवसर पर विशेष सफाई अभियान के लिए हर वार्ड में एक्स्ट्रा 10 मैनपॉवर रखने को स्वीकृति दी गई है। पुरानी गाड़ियां बदली जाएंगी इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार एक्स्ट्रा भारी और बड़े वाहन रखने की भी स्वीकृति दी गई है। पंच शिव मंदिर स्थित तालाब का जीर्णोद्धार होगा। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में नाली, गली, जलापूर्ति योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। आगामी निगम की बोर्ड बैठक में पुरानी गाड़ियों को बदलकर नई गाड़ी को लेकर प्रपोज लाया जाएगा। छठ के लिए 103 घाटों का हो रहा निरीक्षण नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि छठ पर्व पर व्रतियों के लिए नगर निगम की ओर से क्या विशेष व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम के सभी अंचलों के 103 घाटों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत जितने भी आर्टिफिशियल तालाब हैं, उसका किस तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाए, इस पर भी चर्चा हुई। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व में निगम की ओर से होने वाली व्यवस्था पर चर्चा हुई, जहां पर गली मोहल्ले में किस तरीके से सफाई व्यवस्था की जाएगी इसपर विचार-विमर्श किया गया। पटना नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें 84 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक में डोर-टू-डोर कचरा उठाव और साफ-सफाई के लिए एजेंसी चयन के लिए रूपरेखा पर चर्चा हुई है। 4 साल के लिए एजेंसी के माध्यम से काम करने को लेकर स्वीकृति दी गई है। पटना नगर निगम को हर साल एजेंसी के माध्यम से काम कराने पर 24 करोड़ रुपए से अधिक की बचत होगी और कचरा प्रबंधन मजबूत होगा। मेयर सीता साहू ने बताया कि दिवाली-छठ के अवसर पर विशेष सफाई अभियान के लिए हर वार्ड में एक्स्ट्रा 10 मैनपॉवर रखने को स्वीकृति दी गई है। पुरानी गाड़ियां बदली जाएंगी इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार एक्स्ट्रा भारी और बड़े वाहन रखने की भी स्वीकृति दी गई है। पंच शिव मंदिर स्थित तालाब का जीर्णोद्धार होगा। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में नाली, गली, जलापूर्ति योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। आगामी निगम की बोर्ड बैठक में पुरानी गाड़ियों को बदलकर नई गाड़ी को लेकर प्रपोज लाया जाएगा। छठ के लिए 103 घाटों का हो रहा निरीक्षण नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि छठ पर्व पर व्रतियों के लिए नगर निगम की ओर से क्या विशेष व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम के सभी अंचलों के 103 घाटों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत जितने भी आर्टिफिशियल तालाब हैं, उसका किस तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाए, इस पर भी चर्चा हुई। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व में निगम की ओर से होने वाली व्यवस्था पर चर्चा हुई, जहां पर गली मोहल्ले में किस तरीके से सफाई व्यवस्था की जाएगी इसपर विचार-विमर्श किया गया।

