बांका जिले में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न थाना परिसरों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने सरदार पटेल के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। शिवमणि स्कूल से निकली राष्ट्रीय एकता यात्रा इसी क्रम में रजौन में कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश, पटेल संघ और शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल समिति के संयुक्त तत्वावधान में जयंती समारोह आयोजित किया गया। शिवमणि स्कूल परिसर से हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता यात्रा सह प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। वहीं, कुछ बच्चे सरदार वल्लभभाई पटेल की वेशभूषा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकली यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। स्मारक पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि राष्ट्रीय एकता यात्रा रजौन बाजार होते हुए भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग से ब्लॉक गेट स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक पहुंची। यहां पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद ब्लॉक गेट के समीप समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों, शिक्षकों और संघ के पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया। सैकड़ों रियासतों के एकीकरण में निभाई थी भूमिका वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर मजबूत और अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में दीपोत्सव का आयोजन किया गया इस मौके पर मुकेश सिंह, अंजनी चौधरी, संदीप चौधरी, सुदामा सिंह, शिवपूजन सिंह, अजीत राव, प्रवीण कुमार सिंह, ओंकारेश्वर महाराज, भानु भारती, रंजेश प्रियदर्शी, सुमित कुमार, रितेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बांका जिले में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न थाना परिसरों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने सरदार पटेल के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। शिवमणि स्कूल से निकली राष्ट्रीय एकता यात्रा इसी क्रम में रजौन में कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश, पटेल संघ और शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल समिति के संयुक्त तत्वावधान में जयंती समारोह आयोजित किया गया। शिवमणि स्कूल परिसर से हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता यात्रा सह प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। वहीं, कुछ बच्चे सरदार वल्लभभाई पटेल की वेशभूषा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकली यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। स्मारक पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि राष्ट्रीय एकता यात्रा रजौन बाजार होते हुए भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग से ब्लॉक गेट स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक पहुंची। यहां पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद ब्लॉक गेट के समीप समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों, शिक्षकों और संघ के पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया। सैकड़ों रियासतों के एकीकरण में निभाई थी भूमिका वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर मजबूत और अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में दीपोत्सव का आयोजन किया गया इस मौके पर मुकेश सिंह, अंजनी चौधरी, संदीप चौधरी, सुदामा सिंह, शिवपूजन सिंह, अजीत राव, प्रवीण कुमार सिंह, ओंकारेश्वर महाराज, भानु भारती, रंजेश प्रियदर्शी, सुमित कुमार, रितेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

