शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद इलाके में शनिवार दोपहर बाद दो बदमाश एक कपड़े की दुकान से 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना पोस्ट ऑफिस के पास राजलक्ष्मी वस्त्रालय में हुई। दुकान मालिक विनय कुमार ने बताया कि उनके स्टाफ राजेश कुमार, जो दयालीबीघा गांव के निवासी हैं, स्थानीय पीएनबी से 2 लाख रुपए निकालकर दुकान लाए थे। उन्होंने रुपए गमछे में बांध रखे थे। दुकान में कुछ ग्राहक भी मौजूद थे विनय कुमार के मुताबिक, दोनों बदमाश बैंक से ही राजेश का पीछा करते हुए दुकान तक पहुंचे थे। एक बदमाश बाइक चालू करके दुकान से थोड़ी दूर खड़ा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर अंदर आया। राजेश उस समय ऊपर के रैक से साड़ी उतार रहे थे। आरोपी कपड़ा देखने के बहाने दुकान के अंदर गया और गमछे में बंधे रुपए लेकर विनय कुमार को धक्का देकर भाग निकला। उस समय दुकान में कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी – पुलिस दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत है और व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। मिशन थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद इलाके में शनिवार दोपहर बाद दो बदमाश एक कपड़े की दुकान से 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना पोस्ट ऑफिस के पास राजलक्ष्मी वस्त्रालय में हुई। दुकान मालिक विनय कुमार ने बताया कि उनके स्टाफ राजेश कुमार, जो दयालीबीघा गांव के निवासी हैं, स्थानीय पीएनबी से 2 लाख रुपए निकालकर दुकान लाए थे। उन्होंने रुपए गमछे में बांध रखे थे। दुकान में कुछ ग्राहक भी मौजूद थे विनय कुमार के मुताबिक, दोनों बदमाश बैंक से ही राजेश का पीछा करते हुए दुकान तक पहुंचे थे। एक बदमाश बाइक चालू करके दुकान से थोड़ी दूर खड़ा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर अंदर आया। राजेश उस समय ऊपर के रैक से साड़ी उतार रहे थे। आरोपी कपड़ा देखने के बहाने दुकान के अंदर गया और गमछे में बंधे रुपए लेकर विनय कुमार को धक्का देकर भाग निकला। उस समय दुकान में कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी – पुलिस दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत है और व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। मिशन थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

