70 हजार के जेवर झपटकर भागी महिला:बाजार से लौटते समय छीनकर फरार हुई, 5 दिन खुद तलाश की; नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत

70 हजार के जेवर झपटकर भागी महिला:बाजार से लौटते समय छीनकर फरार हुई, 5 दिन खुद तलाश की; नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत

दतिया शहर के रिछरा फाटक इलाके में बाजार से लौट रही महिला के हाथ से जेवरों से भरी पॉलिथीन झपटकर अज्ञात महिला भाग गई। पॉलिथीन में सोने-चांदी के पुराने जेवर रखे थे। जिनकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। घटना 25 अक्टूबर की दोपहर मलखान की दुकान के पास हुई। महिला ने पांच दिन तक अपने स्तर पर जेवर तलाशे, लेकिन पता नहीं चलने पर शनिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय महिला राधा 25 अक्टूबर को ग्वालियर स्थित अपनी ससुराल से दतिया मायके आई थी। दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी बहन के साथ बाजार गई थी। जेवर दे भागी महिला चोर वापस लौटते समय रिछरा फाटक के पास मलखान की दुकान के नजदीक पहुंची। तभी अज्ञात महिला अचानक उसके हाथ में रखी पॉलिथीन झपटकर ले गई। पॉलिथीन में सोने के झुमके, टॉप्स, मंगलसूत्र, पेंडल, चांदी की आधी कमरपेटी और बिछिया रखे थे। घटना के बाद महिला ने अपनी बहन को जानकारी दी। दोनों ने आसपास तलाश की, लेकिन पॉलिथीन और जेवरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद महिला अपनी ससुराल ग्वालियर चली गई। 5 दिन तक जेवरों की तलाश करने के बाद 30 अक्टूबर को दतिया आकर पुलिस को शिकायत दी। टीआई सुधीर हिनारिया ने बताया कि, अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *