कानपुर में घर के अंदर महिला की डेडबॉडी मिली:8 महीने पहले हुई थी शादी, करवा चौथ पर हुआ था विवाद, ससुराल के लोग फरार

कानपुर में घर के अंदर महिला की डेडबॉडी मिली:8 महीने पहले हुई थी शादी, करवा चौथ पर हुआ था विवाद, ससुराल के लोग फरार

कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर स्थित गंगापुर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। दूसरी मंजिल के कमरे में बेड के पास जमीन पर शव पड़ा मिला। ससुरालीजनों के घर से गायब मिलने पर मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरवरी में हुई थी शादी कन्नौज जिले के ठठिया स्थित श्याम नगर निवासी किसान उमेश सैनी की 21 वर्षीय बेटी मुस्कान की शादी 20 फरवरी 2026 को न्यू आजाद नगर निवासी ओमप्रकाश सैनी के 26 वर्षीय बेटे सागर से हुई थी। सागर ऑटो चलाता है। शुक्रवार दोपहर उसने अपने साले सुमित की पत्नी बिट्टन को फोन कर मुस्कान के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। इस पर सुमित ने चचेरे भाई दिनेश को मौके पर भेजा। दिनेश पहुंचे तो मुस्कान का शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। घर में कोई ससुरालीजन मौजूद नहीं था। करवा चौथ का त्योहार न भेजने पर हुआ था विवाद मुस्कान के भाई सुमित ने आरोप लगाया कि करवा चौथ का त्योहार न भेजने को लेकर बुधवार को ससुरालीजनों ने बहन को प्रताड़ित किया था। मुस्कान का कहना था कि करवा चौथ का त्योहार उनके परिवार के लिए अशुभ साबित होता है। उसकी बड़ी बहन आरती के पहले दो पतियों की करवा चौथ का त्योहार भेजने के बाद मौत हो चुकी है। इसके चलते परिवार में यह त्योहार नहीं भेजा जाता। इस बात पर सागर गाली-गलौज कर घर से निकल गया था। आरोप है कि गुरुवार को करवा चौथ पर सागर पूरे दिन और रात घर नहीं आया। शुक्रवार सुबह मुस्कान ने अपनी भाभी बिट्टन को फोन कर पूरी बात बताई थी। फंदे के निशान मिले, जांच जारी सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी मूलचंद्र चौरसिया ने बताया कि कमरे में फिलहाल कोई साड़ी या रस्सी पंखे के कुंडे में लटकी नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *