बखरी के चहा गांव में क्षतिग्रस्त बिजली पोल बदला गया:दैनिक भास्कर की खबर का हुआ असर, ग्रामीणों ने जताया आभार

बखरी के चहा गांव में क्षतिग्रस्त बिजली पोल बदला गया:दैनिक भास्कर की खबर का हुआ असर, ग्रामीणों ने जताया आभार

बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड की घाघरा पंचायत के बदिया वार्ड नंबर-2 स्थित बचहा गांव में क्षतिग्रस्त बिजली पोल बदल दिया गया है। दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद बिजली विभाग ने यह कदम उठाया। पोल कमजोर होने से ग्रामीणों को हादसे की आशंका थी। बचहा मोड़ के पास कई साल पहले एक ट्रक चालक ने बिजली पोल में टक्कर मार दी थी। इसके बाद से पोल क्षतिग्रस्त था और धीरे-धीरे कमजोर होता गया। यहां से लोगों की आवाजाही रहती है। ग्रामीण रामसकल मुखिया, ललिता देवी (रामसेवक मुखिया की पत्नी) और प्रदीप मुखिया ने कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी थी। ग्रामीणों ने आमसभा में उठाया था मुद्दा वार्ड प्रतिनिधि पवन यादव और ग्रामीण चिकित्सक सत्यनारायण कुमार तांती ने बताया कि यह मुद्दा आमसभा में भी उठाया गया था। विभाग के अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन काफी समय तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दैनिक भास्कर ने ग्रामीणों की समस्या पर खबर प्रकाशित की। खबर के बाद विभाग ने पोल बदल दिया। ग्रामीणों ने समस्या उठाने और समाधान की पहल के लिए दैनिक भास्कर के पत्रकारों का आभार जताया। उनका कहना है कि मीडिया में जनसमस्याएं सामने आने से संबंधित विभागों का ध्यान जाता है और लोगों को राहत मिलती है। बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड की घाघरा पंचायत के बदिया वार्ड नंबर-2 स्थित बचहा गांव में क्षतिग्रस्त बिजली पोल बदल दिया गया है। दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद बिजली विभाग ने यह कदम उठाया। पोल कमजोर होने से ग्रामीणों को हादसे की आशंका थी। बचहा मोड़ के पास कई साल पहले एक ट्रक चालक ने बिजली पोल में टक्कर मार दी थी। इसके बाद से पोल क्षतिग्रस्त था और धीरे-धीरे कमजोर होता गया। यहां से लोगों की आवाजाही रहती है। ग्रामीण रामसकल मुखिया, ललिता देवी (रामसेवक मुखिया की पत्नी) और प्रदीप मुखिया ने कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी थी। ग्रामीणों ने आमसभा में उठाया था मुद्दा वार्ड प्रतिनिधि पवन यादव और ग्रामीण चिकित्सक सत्यनारायण कुमार तांती ने बताया कि यह मुद्दा आमसभा में भी उठाया गया था। विभाग के अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन काफी समय तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दैनिक भास्कर ने ग्रामीणों की समस्या पर खबर प्रकाशित की। खबर के बाद विभाग ने पोल बदल दिया। ग्रामीणों ने समस्या उठाने और समाधान की पहल के लिए दैनिक भास्कर के पत्रकारों का आभार जताया। उनका कहना है कि मीडिया में जनसमस्याएं सामने आने से संबंधित विभागों का ध्यान जाता है और लोगों को राहत मिलती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *