ठाकुरबाड़ी की दुर्गा पूजा को राजकीय मेले का दर्जा देने की घोषणा का स्वागत

ठाकुरबाड़ी की दुर्गा पूजा को राजकीय मेले का दर्जा देने की घोषणा का स्वागत

भास्कर न्यूज | पूर्णिया श्री राम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी की दुर्गा पूजा को राजकीय दुर्गा पूजा मेले का दर्जा दिलाने की घोषणा का संस्थापक सदस्यों ने स्वागत किया है। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए सदस्यों ने उनके प्रति आभार जताया। संस्थापक सदस्यों ने कहा कि राजकीय मेले का दर्जा मिलने से ठाकुरबाड़ी की दुर्गा पूजा की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को नई पहचान मिलेगी। इससे मेले की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा। यह पूर्णिया के लिए गौरव की बात होगी। आभार व्यक्त करने वालों में रोहित यादव, अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, चंद्रशेखर वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, रंजन कुमार सिंह, धीरेंद्र झा और सुरेंद्र सिंह माइकल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
संस्थापक सदस्यों ने न्यास समिति के आगामी कार्यकाल और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भी मांग उठाई। उन्होंने न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया से अनुरोध किया कि वर्ष 2027 में वर्तमान न्यास समिति का कार्यकाल समाप्त होने पर नियमानुसार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराया जाए। सदस्यों ने कहा कि शेष सदस्यों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित नियमावली और प्रावधानों के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि समिति का गठन लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से हो सके। उन्होंने प्रशासन से आवश्यक पहल करने की अपील की, जिससे ठाकुरबाड़ी की धार्मिक गरिमा, जनभावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान बना रहे। भास्कर न्यूज | पूर्णिया श्री राम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी की दुर्गा पूजा को राजकीय दुर्गा पूजा मेले का दर्जा दिलाने की घोषणा का संस्थापक सदस्यों ने स्वागत किया है। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए सदस्यों ने उनके प्रति आभार जताया। संस्थापक सदस्यों ने कहा कि राजकीय मेले का दर्जा मिलने से ठाकुरबाड़ी की दुर्गा पूजा की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को नई पहचान मिलेगी। इससे मेले की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा। यह पूर्णिया के लिए गौरव की बात होगी। आभार व्यक्त करने वालों में रोहित यादव, अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, चंद्रशेखर वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, रंजन कुमार सिंह, धीरेंद्र झा और सुरेंद्र सिंह माइकल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
संस्थापक सदस्यों ने न्यास समिति के आगामी कार्यकाल और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भी मांग उठाई। उन्होंने न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया से अनुरोध किया कि वर्ष 2027 में वर्तमान न्यास समिति का कार्यकाल समाप्त होने पर नियमानुसार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराया जाए। सदस्यों ने कहा कि शेष सदस्यों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित नियमावली और प्रावधानों के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि समिति का गठन लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से हो सके। उन्होंने प्रशासन से आवश्यक पहल करने की अपील की, जिससे ठाकुरबाड़ी की धार्मिक गरिमा, जनभावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान बना रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *