बैसा | प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को वासंतिक (रबी) महाअभियान 2026 के तहत किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. केएन सिंह और अनामिका कुमारी ने किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार के उपाय बताए। मिट्टी का नमूना संग्रह, जांच रिपोर्ट के अनुसार उर्वरकों का इस्तेमाल और वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर खेती की लागत घटाने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और किसान पंजीकरण के महत्व की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट होते हैं और प्रदूषण बढ़ता है। किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन, कवक रोगों की पहचान, बचाव और दवाओं के सही छिड़काव की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपप्रमुख फिरोज आलम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रभानु प्रकाश, सहायक तकनीकी प्रबंधक शशि भूषण कुमार, कृषि समन्वयक सचिन कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, सुमन कुमार तथा कृषि सलाहकार रवि कुमार, रवि कुमार पासवान, निर्मल कुमार, दीपक कुमार पासवान और आहत नाज सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। बैसा | प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को वासंतिक (रबी) महाअभियान 2026 के तहत किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. केएन सिंह और अनामिका कुमारी ने किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार के उपाय बताए। मिट्टी का नमूना संग्रह, जांच रिपोर्ट के अनुसार उर्वरकों का इस्तेमाल और वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर खेती की लागत घटाने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और किसान पंजीकरण के महत्व की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट होते हैं और प्रदूषण बढ़ता है। किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन, कवक रोगों की पहचान, बचाव और दवाओं के सही छिड़काव की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपप्रमुख फिरोज आलम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रभानु प्रकाश, सहायक तकनीकी प्रबंधक शशि भूषण कुमार, कृषि समन्वयक सचिन कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, सुमन कुमार तथा कृषि सलाहकार रवि कुमार, रवि कुमार पासवान, निर्मल कुमार, दीपक कुमार पासवान और आहत नाज सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

