जोधपुर जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण पूरा हुआ। पहले चरण में 6 और दूसरे चरण में बाकी बची 17 पंचायत समितियों में चुनाव हुए। इधर, दूसरा चुनाव काफी रोचक रहा। गांव की सरकार सभालने के लिए यहां सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से लेकर, पूर्व सरपंच, महंत और छात्र नेता तक शामिल रहे। जोधपुर जिले के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हिम्मताराम खदाव, जिनके 1 मिलयन से ज्यादा फॉलोअर्स है, वे चुनाव हार गए। वे तीसरे नंबर पर रहे। वहीं उम्मेद नगर के खारड़ा मेवास में मठ के महंत सरपंच बने। इधर, बिलाड़ा के भावी में दोबारा री-पोलिंग होगी। इसे लेकर देर रात आदेश जारी किया गया। सोशल मीडिया पर 1 मिलयन से ज्यादा फॉलोअर्स, सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे जिले के बावड़ी पंचायत समिति के लवेरा कलां से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हिम्मताराम चुनाव में खड़े हुए थे। वे हिम्मता बा के नाम से काफी फेमस है। सोशल मीडिया पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। उन्होंने अपने ही गांव से सरपंच की दावेदारी जताई थी। लेकिन, वे तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 450 वोट मिले। यहां से गणपत राम 1264 वोट मिले और वे सरपंच बने। जबकि दूसरे नंबर पर सुरेंद्र पाल सिंह दूसरे नंबर पर रहे, उन्हें 1155 वोट मिले। पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी चुनाव हारी पंचायत चुनाव में ओसियां पंचायत समिति के खेतासर ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर हीरा देवी प्रजापत ने जीत दर्ज की। उन्होंने 885 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बदन कंवर को 173 मतों से पराजित किया। बदन कंवर पूर्व प्रधान भी रह चुकी हैं। खास बात यह रही कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सामने प्रजापत की जीत को लेकर चुनाव क्षेत्र में चर्चा रही।
मतगणना के परिणाम के अनुसार हीरा देवी प्रजापत को 885, बदन कंवर को 712, नेम कंवर को 313 वोट मिले। मठ के महंत और छात्रनेता बने सरपंच, आरएलपी के मीडिया प्रभारी भी जीते इन सरपंच के चुनाव में मंहत से लेकर छात्रनेता और कई नामी लोग भी चुनावी मैदान में उतरे थे। उम्मेद नगर के खारड़ा मेवासा ग्राम पंचायत में मेवासा मठ के महंत संत गिरी चुनाव जीत गए। उन्हें 1580 वोट मिले। जबकि निकट प्रतिद्वंदी रामदेव को 1070 मत मिले। वहीं ओसियां के नेवरा रोड में छात्र नेता जगदीश जाखड़ सरपंच बने है। वे एनएसयूआई से जुड़े हुए है। साल 2016 में छात्रसंघ का चुनाव लड़ा था। इधर, बनाड़ से आरएलपी के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौधरी भी सरपंच का चुनाव जीत गए है। बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में दोबारा होगा मतदान जोधपुर में पंचायत चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 2 नवंबर को दोबारा चुनाव करवाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर आलोक रंजन ने इस संबंध में आदेश जारी किए। भावी ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान मतदान केंद्र संख्या 12 (सेठ धनराज मगराज तेलीड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भावी-मध्य भाग) पर वोट चोरी होने तथा मौके पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने के कारण यह आदेश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत भावी के अब सभी 7 मतदान केंद्रों (केंद्र संख्या 09 से 15) पर सरपंच पद के लिए तथा वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 11, 16, 17 और 18 में वार्ड पंच पद के लिए मतदान करवाया जाएगा। निर्विरोध निर्वाचित 8 वार्डों में पुनर्मतदान नहीं होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत भावी में उपसरपंच पद का चुनाव 31 अक्टूबर को होना था। जो अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर को किया जाएगा।

