सीकर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरा:मौसम बदलने से बुखार-जुकाम के पेशेंट बढ़े, 3 नवंबर से बदलेगा वेदर

सीकर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरा:मौसम बदलने से बुखार-जुकाम के पेशेंट बढ़े, 3 नवंबर से बदलेगा वेदर

सीकर में अर्नब तुफान का असर कम होने से ठंडी हवाओं से राहत मिली है। जिले में आज सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है। जिले के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। 3 नवंबर से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है। 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, बुखार-जुकाम के पेशेंट बढ़े सीकर में बीती रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। रात को हवाएं मंद पड़ने से गुलाबी सर्दी का असर कुछ कम हुआ। अगले 2 दिन में रात के तापमान में हल्की गिरावट का अनुमान है। मौसम में लगातार बदलाव होने से जुकाम-बुखार के पेशेंट भी बढ़ रहे हैं। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरा सीकर जिले के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में 2 दिन बाद मौसम में फिर बदलाव होगा। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार सीकर जिले में अभी हल्की‌ ठंडक का अहसास हो रहा है। अगले 2-3 दिन में मौसमी विक्षोभ का असर कम होने की संभावना है। 2 दिन बाद फिर हल्की बादलवाही देखने को मिल सकती है। सीकर जिले में हवाओं के दवाब की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *