बड़वानी| सुन्नत मुस्लिम जमात के सदर और वरिष्ठ अधिवक्ता कय्यूम कुरैशी का शुक्रवार को 58 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे कुरैशी का इलाज जारी था। शुक्रवार को देवी सिंह मार्ग स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने भी पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। बड़े कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

