पीरो अनुमंडल के ईमादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 9.12 लीटर विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सावना गांव निवासी नन्द कुमार सिंह के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बिक्री और भंडारण किया जा रहा है, इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित की और छापेमारी की।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से फ्रूटी पैक और 8 PM ब्रांड की चार बोतलें जब्त किया गया है, कुल शराब 9.12 लीटर है।
इस मामले में ईमादपुर थाने में 29 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 255/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30(क) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने राकेश कुमार के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। पीरो अनुमंडल के ईमादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 9.12 लीटर विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सावना गांव निवासी नन्द कुमार सिंह के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बिक्री और भंडारण किया जा रहा है, इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित की और छापेमारी की।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से फ्रूटी पैक और 8 PM ब्रांड की चार बोतलें जब्त किया गया है, कुल शराब 9.12 लीटर है।
इस मामले में ईमादपुर थाने में 29 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 255/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30(क) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने राकेश कुमार के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी।

