भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्ती बढ़ाने पर सहमति:भीमनगर में SSB-APF की बैठक, तस्करी और अवैध आवाजाही रोकने पर चर्चा

भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्ती बढ़ाने पर सहमति:भीमनगर में SSB-APF की बैठक, तस्करी और अवैध आवाजाही रोकने पर चर्चा

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को भीमनगर चेक पोस्ट पर 45वीं वाहिनी SSB वीरपुर और APF नेपाल के अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा पर अतिक्रमण, अवैध आवाजाही, मादक पदार्थों और मानव तस्करी रोकने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने और संयुक्त गश्ती को नियमित एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा सीमा स्तंभों की मरम्मत व रखरखाव तथा नेपाल में पकड़े गए भारतीय नागरिकों से जुड़े मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 45वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा APF नेपाल की ओर से एसपी लावा कुमार सापकोटा, एसपी नवीन सिंह राय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को भीमनगर चेक पोस्ट पर 45वीं वाहिनी SSB वीरपुर और APF नेपाल के अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा पर अतिक्रमण, अवैध आवाजाही, मादक पदार्थों और मानव तस्करी रोकने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने और संयुक्त गश्ती को नियमित एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा सीमा स्तंभों की मरम्मत व रखरखाव तथा नेपाल में पकड़े गए भारतीय नागरिकों से जुड़े मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 45वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा APF नेपाल की ओर से एसपी लावा कुमार सापकोटा, एसपी नवीन सिंह राय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *