उत्तर मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। आसनसोल मंडल के दुर्गापुर-ओंडाग्राम खंड में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की वजह से तीन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है जबकि कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। साथ ही एक जनवरी से कई ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे। रेलवे ने अभी से उनकी सूची भी जारी कर दी है। ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 22 दिसंबर निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 12319 कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 12320 ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस 24 दिसंबर को निरस्त रहेगी। ये ट्रेनें बदले रूट से जाएंगी। गाड़ी संख्या 12381 हावड़ा–शकूरबस्ती एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12382 शकूरबस्ती –हावड़ा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12260 बीकानेर जंक्शन–सियालदह एक्सप्रेस बदले रूट से जाएंगी। एक जनवरी से बदल जाएंगे इन ट्रेनों के नंबर ट्रेन नंबर 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)–बनारस (BNRS) महानगरी का संशोधित गाड़ी नंबर 11093 होगा। गाड़ी संख्या 22178 बनारस (BNRS)–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) महानगरी का संशोधित गाड़ी नंबर 11094 होगा। गाड़ी संख्या 22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)–अयोध्या कैंट (AYC) तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संशोधित गाड़ी नंबर 11065 होगा। गाड़ी संख्या 22130 अयोध्या कैंट (AYC)–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) तुलसी का संशोधित गाड़ी नंबर 11066 होगा। गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)–बनारस (BNRS) का संशोधित गाड़ी नंबर 11067 होगा। गाड़ी संख्या 12168 बनारस (BNRS)–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) का संशोधित गाड़ी नंबर 11068 होगा।

