सोनवर्षा में 2,337.84 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:हाईवा-कार में छिपाकर लाई जा रही थी खेप , 261 कार्टन शराब-तीन मोबाइल बरामद

सोनवर्षा में 2,337.84 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:हाईवा-कार में छिपाकर लाई जा रही थी खेप , 261 कार्टन शराब-तीन मोबाइल बरामद

सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने देहद मोड़ के पास नाकाबंदी कर हाईवा और बलेनो कार से 2,337.84 लीटर विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ निशिकांत भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शराब गिट्टी लदे हाईवा और बलेनो कार में रखी थी। पुलिस ने ओल्ड हैबिट कंपनी की शराब के 261 कार्टन जब्त किए। एसडीपीओ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नागमणि कुमार और टीम ने दोनों वाहनों की तलाशी ली। बलेनो कार की डिक्की से शराब के तीन कार्टन मिले। हाईवा के डाले में गिट्टी के नीचे 258 कार्टन शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने दोनों वाहन और तीन मोबाइल भी जब्त किए। गिरफ्तार लोगों में सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज निवासी दिनेश कुमार भगत, कोरियापट्टी निवासी मदन कुमार और मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया निवासी मनीष कुमार शामिल हैं। इस मामले में सोनवर्षाराज थाना कांड संख्या 219/26 दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में एसडीपीओ निशिकांत भारती, थानाध्यक्ष नागमणि कुमार, पुअनि मुकेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु पुअनि सुमन कुमार, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल शामिल थे। सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने देहद मोड़ के पास नाकाबंदी कर हाईवा और बलेनो कार से 2,337.84 लीटर विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ निशिकांत भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शराब गिट्टी लदे हाईवा और बलेनो कार में रखी थी। पुलिस ने ओल्ड हैबिट कंपनी की शराब के 261 कार्टन जब्त किए। एसडीपीओ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नागमणि कुमार और टीम ने दोनों वाहनों की तलाशी ली। बलेनो कार की डिक्की से शराब के तीन कार्टन मिले। हाईवा के डाले में गिट्टी के नीचे 258 कार्टन शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने दोनों वाहन और तीन मोबाइल भी जब्त किए। गिरफ्तार लोगों में सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज निवासी दिनेश कुमार भगत, कोरियापट्टी निवासी मदन कुमार और मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया निवासी मनीष कुमार शामिल हैं। इस मामले में सोनवर्षाराज थाना कांड संख्या 219/26 दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में एसडीपीओ निशिकांत भारती, थानाध्यक्ष नागमणि कुमार, पुअनि मुकेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु पुअनि सुमन कुमार, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल शामिल थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *