बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के तिरमोहन घाट पर कोसी नदी का पीपा पुल फिर से चालू कराने की तैयारी शुरू हो गई है। मंत्री के निर्देश पर इसे एक सप्ताह के भीतर चालू कराने का लक्ष्य रखा गया है।
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ समय पहले सुरक्षा के लिए पुल खोल दिया गया था। अब जलस्तर कम होने के बाद इसे फिर से चालू करने की प्रक्रिया तेज की गई है।
बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बिहपुर के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र के निर्देश पर भाजपा नवगछिया जिला मंत्री रूपेश रूप तिरमोहन घाट पहुंचे। उन्होंने पीपा पुल की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण किया।
इस दौरान पुल निगम के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर और तकनीकी अधिकारियों के साथ पुल की स्थिति, मरम्मत और दोबारा चालू करने की तैयारियों पर चर्चा हुई।
पुल चालू होने पर कोसी नदी के उत्तर पार खेती करने वाले किसान ट्रैक्टर, खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधन एक पार से दूसरे पार ले जा सकेंगे। इससे किसानों और आम लोगों का आवागमन आसान होगा। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के तिरमोहन घाट पर कोसी नदी का पीपा पुल फिर से चालू कराने की तैयारी शुरू हो गई है। मंत्री के निर्देश पर इसे एक सप्ताह के भीतर चालू कराने का लक्ष्य रखा गया है।
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ समय पहले सुरक्षा के लिए पुल खोल दिया गया था। अब जलस्तर कम होने के बाद इसे फिर से चालू करने की प्रक्रिया तेज की गई है।
बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बिहपुर के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र के निर्देश पर भाजपा नवगछिया जिला मंत्री रूपेश रूप तिरमोहन घाट पहुंचे। उन्होंने पीपा पुल की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण किया।
इस दौरान पुल निगम के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर और तकनीकी अधिकारियों के साथ पुल की स्थिति, मरम्मत और दोबारा चालू करने की तैयारियों पर चर्चा हुई।
पुल चालू होने पर कोसी नदी के उत्तर पार खेती करने वाले किसान ट्रैक्टर, खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधन एक पार से दूसरे पार ले जा सकेंगे। इससे किसानों और आम लोगों का आवागमन आसान होगा।

