पंचकूला में बच्ची को गमले और पत्थरों से पीटा:सेक्टर-20 के सरकारी स्कूल की घटना, बेहोश होने तक नहीं छोड़ा, चंडीगढ़ PGI रेफर

पंचकूला में बच्ची को गमले और पत्थरों से पीटा:सेक्टर-20 के सरकारी स्कूल की घटना, बेहोश होने तक नहीं छोड़ा, चंडीगढ़ PGI रेफर

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल परिसर में तीसरी कक्षा के एक छात्र ने KG कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची पर पत्थरों और भारी गमले से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में बच्ची बुरी तरह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई, लेकिन आरोपी छात्र का दिल फिर भी नहीं पसीजा। उसने बेहोशी की हालत में भी बच्ची पर पत्थर बरसाना जारी रखा और उसे काफी दूर तक घसीटता रहा। गंभीर हालत में बच्ची को पहले सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल मासूम PGI में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। खून से लथपथ मिली बच्ची घटना के समय जब अन्य लोगों की नजर लहूलुहान बच्ची पर पड़ी, तो स्कूल में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्र ने अचानक पत्थरों से हमला किया और फिर पास रखा गमला उठाकर बच्ची के सिर व शरीर पर मार दिया। हमले के बाद बच्ची ज़मीन पर गिरकर बेसुध हो गई, जिसके बाद भी आरोपी उसे घसीटता रहा। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे स्कूल घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्कूल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज व सुरक्षा संबंधी जानकारी मांगी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *