ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल में छात्रों के खाने में कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। छात्रों ने वीडियो बनाकर हॉस्टल प्रबंधन से खाने की गुणवत्ता सुधारने की मांग की है। यह हॉस्टल नॉलेज पार्क वन में स्थित नालंदा लिविंग जीएन हॉस्टल है। वीडियो में छात्र चावल खाते दिख रहे हैं और उसमें कीड़ा नजर आ रहा है। छात्रों ने वीडियो में कहा कि उन्हें इस तरह का खाना दिया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि वह वायरल वीडियो की जांच कर रहा है। विभाग की टीम हॉस्टल जाकर खाने की गुणवत्ता की जानकारी लेगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इनपुट के मुताबिक, निजी हॉस्टलों में छात्रों से हजारों रुपए लिए जाते हैं। इससे पहले भी कई हॉस्टलों के खाने में कीड़ा मिलने या खराब खाना दिए जाने के वीडियो वायरल हुए हैं। तस्वीरें देखिए…

