नींद आने से बेकाबू हुआ हाइवा, ट्रक में मारी टक्कर:रतनपुर NH पर हुए हादसे में चालक घायल, केबिन से निकालकर अस्पताल भेजा

नींद आने से बेकाबू हुआ हाइवा, ट्रक में मारी टक्कर:रतनपुर NH पर हुए हादसे में चालक घायल, केबिन से निकालकर अस्पताल भेजा

कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनेछा के पास रतनपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हाइवा आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एनएचएआई की टीम को सूचना दी। पुलिस अधिकारी और राहत दल ने मशक्कत कर चालक को केबिन से बाहर निकाला। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एनएचएआई की एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया घायल रेस्क्यू के बाद घायल चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। एनएचएआई के पेट्रोलिंग कर्मी एनबी सिंह ने बताया कि चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। एनएचएआई पेट्रोलिंग कर्मी एनबी सिंह के अनुसार, हाइवा चालक को नींद की झपकी आ गई थी। इससे उसका वाहन पर से नियंत्रण हट गया और हाइवा आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। एक ही दिशा में जा रहे थे दोनों वाहन पुलिस अधिकारी सनत कुमार ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनेछा के पास रतनपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हाइवा आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एनएचएआई की टीम को सूचना दी। पुलिस अधिकारी और राहत दल ने मशक्कत कर चालक को केबिन से बाहर निकाला। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एनएचएआई की एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया घायल रेस्क्यू के बाद घायल चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। एनएचएआई के पेट्रोलिंग कर्मी एनबी सिंह ने बताया कि चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। एनएचएआई पेट्रोलिंग कर्मी एनबी सिंह के अनुसार, हाइवा चालक को नींद की झपकी आ गई थी। इससे उसका वाहन पर से नियंत्रण हट गया और हाइवा आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। एक ही दिशा में जा रहे थे दोनों वाहन पुलिस अधिकारी सनत कुमार ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *