देवर ने भाभी पर चाकू से किया हमला:बर्तन धोने को लेकर हुआ था विवाद, लहूलुहान हालत में पहुंचाया अस्पताल

देवर ने भाभी पर चाकू से किया हमला:बर्तन धोने को लेकर हुआ था विवाद, लहूलुहान हालत में पहुंचाया अस्पताल

डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के थाणा गांव में बर्तन धोने को लेकर हुए विवाद में देवर ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के गाल पर चोट आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले के अनुसार थाणा गांव की रेखा का बर्तन धोने की बात पर पति राकेश, देवर सागर और सागर की पत्नी निशा से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सागर ने घर में रखा चाकू निकालकर रेखा पर हमला कर दिया। चाकू उनके गाल पर लगा।
घटना के बाद रेखा को निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज जारी है। महिला के भाई ने कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *