मोतिहारी में पटाखा दुकानों की जांच:SDO-DSP ने दुकानदारों को लाइसेंस लेने और फायर सेफ्टी के दिए निर्देश

मोतिहारी में पटाखा दुकानों की जांच:SDO-DSP ने दुकानदारों को लाइसेंस लेने और फायर सेफ्टी के दिए निर्देश

सीवान में पटाखा दुकान में हुए हादसे के बाद मोतिहारी में पटाखा दुकानों की जांच की जा रही है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यह जांच हो रही है। सदर एसडीओ अरुण कुमार, डीएसपी दिलीप कुमार और प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका ने शहर के हैदरी बाजार में पटाखा दुकानों की जांच की। इस दौरान लाइसेंसधारी दुकानदारों को निर्देश दिए गए। दिवाली के दौरान पटाखों की बिक्री बढ़ी एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि दिवाली और छठ के दौरान पटाखों की बिक्री बढ़ जाती है। कई जगह दुकानें लगाई जाती हैं। इसलिए जांच की जा रही है कि दुकानें कहां-कहां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि रिटेलर के लाइसेंस पर थोक कारोबार करने वाले दुकानदार अपनी दुकानें भीड़भाड़ वाले इलाकों से हटाकर खाली जगह पर ले जाएं। उन्हें थोक कारोबार के लिए लाइसेंस लेने को भी कहा गया है। दिवाली और छठ के दौरान तीन दिनों के लिए अस्थायी लाइसेंस दिया जाता है। बिना लाइसेंस दुकान न लगाने की दी हिदायत डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि छोटे-बड़े सभी दुकानदार बिना लाइसेंस दुकान न लगाएं और फायर सेफ्टी सिस्टम का इस्तेमाल करें। इससे किसी गंभीर स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लाइसेंस होने पर प्रशासन को पता रहेगा कि पटाखा दुकानें कहां हैं। किसी घटना की स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी। कई बार दुकानदार दुकान लगा देते हैं और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं होती। डीएसपी ने कहा कि दुकानदारों को लाइसेंस लेने में परेशानी नहीं होगी। प्रशासन दिवाली और छठ को देखते हुए यह अभियान चला रहा है, ताकि अप्रिय घटना रोकी जा सके। सीवान में पटाखा दुकान में हुए हादसे के बाद मोतिहारी में पटाखा दुकानों की जांच की जा रही है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यह जांच हो रही है। सदर एसडीओ अरुण कुमार, डीएसपी दिलीप कुमार और प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका ने शहर के हैदरी बाजार में पटाखा दुकानों की जांच की। इस दौरान लाइसेंसधारी दुकानदारों को निर्देश दिए गए। दिवाली के दौरान पटाखों की बिक्री बढ़ी एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि दिवाली और छठ के दौरान पटाखों की बिक्री बढ़ जाती है। कई जगह दुकानें लगाई जाती हैं। इसलिए जांच की जा रही है कि दुकानें कहां-कहां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि रिटेलर के लाइसेंस पर थोक कारोबार करने वाले दुकानदार अपनी दुकानें भीड़भाड़ वाले इलाकों से हटाकर खाली जगह पर ले जाएं। उन्हें थोक कारोबार के लिए लाइसेंस लेने को भी कहा गया है। दिवाली और छठ के दौरान तीन दिनों के लिए अस्थायी लाइसेंस दिया जाता है। बिना लाइसेंस दुकान न लगाने की दी हिदायत डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि छोटे-बड़े सभी दुकानदार बिना लाइसेंस दुकान न लगाएं और फायर सेफ्टी सिस्टम का इस्तेमाल करें। इससे किसी गंभीर स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लाइसेंस होने पर प्रशासन को पता रहेगा कि पटाखा दुकानें कहां हैं। किसी घटना की स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी। कई बार दुकानदार दुकान लगा देते हैं और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं होती। डीएसपी ने कहा कि दुकानदारों को लाइसेंस लेने में परेशानी नहीं होगी। प्रशासन दिवाली और छठ को देखते हुए यह अभियान चला रहा है, ताकि अप्रिय घटना रोकी जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *