लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का लाइव वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को एसीएस होम व डीजीपी राजीव कृष्ण मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण भी किया है। आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर के जमीन की सही पैमाईश करने के लिए ETS मशीन भी लगाई गई है। मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग की है। LDA ने बाउंड्री वाल का हिस्सा सड़क में होने पर बुलडोजर से उसे गिरा दिया था। इस दौरान परिवार ने आरोप लगाया कि उसका घर भी नजूल की जमीन पर बना है। इसके बाद LDA के अधिकारी मौके पर कार्रवाई करने में जुटे हैं।

