नोएडा में रात से रुक-रुककर बारिश:अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

नोएडा में रात से रुक-रुककर बारिश:अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

नोएडा में शुक्रवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दिन में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शुक्रवार को हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है। दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, दोपहर बाद आसमान साफ होने से मौसम में बदलाव आ सकता है। अर्नब तूफान के प्रभाव से नोएडा और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इसी वजह से बारिश और तेज हवाओं का दौर बना हुआ है। शनिवार से मौसम होगा साफ मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान में आंशिक बादल रहेंगे, लेकिन मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद दीपावली तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। अक्टूबर में सामान्य से पांच गुना ज्यादा बारिश नोएडा में गुरुवार को बहुत कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अक्टूबर में अब तक कुल 22 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश के मुकाबले करीब पांच गुना अधिक है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *