बागपत में 10 केंद्रों पर शुरू हुई PET परीक्षा:4,224 परीक्षार्थी दे रहे पेपर, सुरक्षा की कमान एसपी ने संभाली

बागपत में 10 केंद्रों पर शुरू हुई PET परीक्षा:4,224 परीक्षार्थी दे रहे पेपर, सुरक्षा की कमान एसपी ने संभाली

बागपत में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 10 केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा में 4,224 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने संभाली है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली जा रही है। प्रतिबंधित सामान परीक्षा कक्ष तक न पहुंचे, इसके लिए जांच की व्यवस्था की गई है। जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया जा रहा है। केंद्रों के आसपास भी पुलिस की निगरानी नकल रोकने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी की है। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी सतर्क हैं। सीसीटीवी और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और निगरानी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से परीक्षार्थियों को समय पर प्रवेश दिलाने और केंद्रों की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। एसपी बोले- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है और परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *