हरियाणा तुर्की मेड पिस्टल का सबसे बड़ा खरीददार बनता जा रहा है। अकेले हिसार में ही एक महीने में 4 तुर्की मेड गन पकड़ी जा चुकी है। जिगाना नाम से फेमस इस पिस्टल की खासियत यह है कि फायरिंग के वक्त यह कभी जाम नहीं होती। कई राउंड फायर करने पर भी बैरल गर्म नहीं होती। हिसार सीआईए इंचार्ज जगदीश कुमार की माने तो हरियाणा में इसकी सप्लाई मध्यप्रदेश के इंदौर के नजदीक बुरहानपुर, धार, खरगोन, बड़वानी और सेंधवा से हो रही है। अभी तक पकड़े गए शूटर्स से पूछताछ में ये खुलासे हुए है। मध्य प्रदेश की ये ऐसी जगह हैं, जहां पुलिस भी जाने में हिचकिचाती है। यह पूरी जंगली इलाका है। यहां तुर्की मेड पिस्टल असेंबल की जाती है और इसको मार्केट में महंगे दामों पर बेचा जाता है। ऑरिजनल जिगाना पिस्टल की कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपए है। मगर, असेंबल की गई पिस्टल को सप्लायर असली बताकर 5 से 7 लाख रुपए तक बेच देते हैं, जबकि इंदौर से इन पिस्टल को 2 से 4 लाख के बीच खरीदा जाता है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, हाल में टाइगर श्रॉफ पर भी इसी जिगाना पिस्टल से हमला था, जिसे पंजाब के अमृतसर से सप्लाई किया था। पंचकूला में BJP नेता नरेंद्र लुबाना के भाई रतन लुबाना पर हमले में भी इन्हीं जिगाना पिस्टल से फायरिंग की थी। हिसार और पंचकूला में अब तक 4 बड़ी गिरफ्तारियां… देश के 4 बड़े मामलों में भी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल भारत में बैन, पाकिस्तान बॉर्डर व नेपाल से स्मगलिंग भारत में तुर्की की जिगाना या PX 5 जैसी ऑटोमैटिक पिस्टल पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस जांच के अनुसार, ये असली विदेशी हथियार मुख्य रूप से पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए या नेपाल के रास्ते भारत में स्मगल किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ड्रोन एक बार में 10 किलो हथियार व विस्फोटक पाकिस्तान से पंजाब के खेतों में गिरा देता है, जिसे बाद में स्थानीय एजेंट उठाते हैं और आगे के ठिकानों तक पहुंचाते हैं। इसके बाद अंतरराज्यीय तस्कर नेटवर्क के जरिए इन्हें मध्य प्रदेश के मालवा व सेंधवा रूट से होते हुए स्थानीय गैंगस्टर्स तक पहुंचाया जाता है। —————— ये खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग-2 युवतियों संग सोनीपत के 3 युवक अरेस्ट:पंजाब से पिस्टल-20 कारतूस खरीदे, ट्रेन से शूटर्स तक पहुंचाए; एन्क्रिप्टेड ऐप से कॉन्टेक्ट बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में सोनीपत से एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अंकित सोनीपत के बरोदा गांव का रहने वाला है। मुंबई पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 3 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। (पूरी खबर पढ़ें) हिसार में मंत्री गंगवा के गांव से शूटर पकड़ा:3 पिस्तौल, 6 मैगजीन और 25 कारतूस बरामद; तुर्की मेड पिस्तौल भी शामिल हिसार CIA मिल गेट पुलिस टीम ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के पैतृक गांव गंगवा से एक युवक को भारी मात्रा में अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी हिसार का ही रहने वाला शुभम है, जिसके पास से 3 अवैध पिस्तौल, 6 मैगजीन और 25 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

